मिर्जापुर, जुलाई 28 -- मिर्जापुर, संवाददाता। छात्रों को आधुनिक शिक्षण के लिए शासन की ओर से राजकीय महाविद्यालय उमरिया मझवां को स्मार्ट क्लास की सौगात मिली है। इंटरेक्टिव स्मार्ट बोर्ड, डिजिटल मल्टीमीडिया सामग्री और ऑडियो-विजुअल उपकरण के माध्यम से छात्राओं को पाठन करने में प्रध्यापकों को सहूलियत होगी। आधुनिक शिक्षण कक्ष की विशेषता यह है कि इसमें परंपरिक ब्लैक बोर्ड के स्थान पर डिजिटल टचस्क्रीन (इंटरेक्टिव व्हाइटबोर्ड) का उपयोग किया जाएगा। जिन पर सीधे लिखा और मिटाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- जाकिर हुसैन कॉलेज की नौ मंजिला इमारत छात्रों के लिए खुलीआधुनिक सामग्री और विधियां साथ ही डिजिटल मीडिया पाठ्यसामग्री के माध्यम से पाठों को समझाने के लिए 3डी एनिमेशन, वीडियो, ग्राफिक्स एवं ई-बुक्स का उपयोग किया जा सकेगा। ऑडियो विजुअल को उच्च गुणवत्ता वाले स्प...