बांदा, अप्रैल 28 -- बांदा। जिला परिषद कृषि महाविद्यालय में मंगलवार को प्लेसमेंट ड्राइव के तहत बीएससी कृषि के छात्रों का साक्षात्कार लिया गया। इंडो गुजरात फर्टिलाइजर कंपनी के प्रतिनिधि अजयवीर चौहान व पुष्पेंद्र चौहान ने सभी का इंटरव्यू लिया। इसके बाद छात्र नोखेलाल, प्रवीण, पंकज, दिलीप, अमन त्रिवेदी, आर्यन गौतम, अंश दीक्षित समेत 15 छात्रों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.राजेंद्र गुप्ता, प्रवक्ता डॉ.बृजेश द्विवेदी, डा.रवींद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे। नौकरी मिलने पर छात्रों के चेहरों पर खुशियां दिखीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.