चतरा, अगस्त 12 -- इटखोरी प्रतिनिधि भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दुलार हजाम ने संस्थापक सचिव स्वर्गीय कुमार यशवंत नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर देवकुमार बाबू, पवन शर्मा, प्रो. ललित मोहन चौधरी , सुरेंद्र सिंहा, महेंद्र ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि कुमार यशवंत नारायण सिंह के दूरदर्शी प्रयासों से स्थापित यह संस्थान आज क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा देने में अहम भूमिका निभा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...