संतकबीरनगर, अगस्त 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के शिक्षक हित से संबंधित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर सुआक्टा अध्यक्ष डॉ. शशिकांत राव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, रिटायरमेंट 65 वर्ष, 5 इंक्रीमेंट जैसी अनेकों मांगें सरकार के सामने लंबित हैं। इन्हीं मांगों को लेकर धरना आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष प्रो. अमित भारती ने कहा कि कल महाविद्यालय से बड़ी संख्या में शिक्षक दिल्ली जाएंगे तथा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ द्वारा आयोजित धरने को सफल बनाएंगे। यह भी पढ़ें- बिहार विश्वविद्यालय संशोधित अधिनियम के विरोध ...