रुद्रपुर, फरवरी 7 -- सितारगंज, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजविन्दर कौर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं। शनिवार को हुए मतदान में कुल 459 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें राजविन्दर कौर को 372 मत मिले, जबकि गौरव फर्त्याल को 84 वोट मिले। दो मत निरस्त हुए, एक मत नोटा को पड़ा। राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के चुनाव में राजविन्दर कौर का नामांकन निरस्त होने से गौरव फर्त्याल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया था। राजविन्दर कौर ने निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। हाईकोर्ट ने अध्यक्ष पद के लिए पुन: मतदान कराने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कुल 2135 मतदाताओं में से 459 छात्र-छात्राओं ने मतदान में भाग लिया। मतदान के बाद मतगणना हुई। इसमें राजविन्दर कौर विजयी घोषित की गईं। मतग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.