हाथरस, मई 4 -- महाविद्यालयों में जल्द ही प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया की गतविधि शुरू हो जाएगी। महाविद्यालय संचालक सीबीएसई बोर्ड के बारहवीं के परीक्षा परिणाम जारी होने का इंतजार कर रहे है। सीबीएसई बोर्ड जल्द ही बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। शहर के बागला डिग्री कालेज के अलावा सरस्वती व आर डी कन्या महाविद्यालयों में प्रवेश को लेकर मारामारी रहती है। बागला डिग्री कालेज में बीकाम संकाय में प्रवेश लेने के लिए तमाम छात्र छात्राओं के स्तर से सिफारिश लगाई जाती है। तो सरस्वती महाविद्यालय में सरकारी फीस पर बीएससी कराई जाती है। पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- CBSE Class 12th Results 2026: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जल्द, बिना इंटरनेट के SMS और IVRS नंबर से चेक क...