महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चौथी बार बढ़ी
फरीदाबाद, जुलाई 2 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर दाखिला पोर्टल खोलकर उन छात्रों को अवसर प्रदान किया है, जो किन्हीं कारणों से अभी तक आवेदन नहीं कर पाए। ऐसे छात्रों के पास 12 जुलाई तक का समय है। इसके पश्चात पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक में दाखिले के लिए चौथी बार पोर्टल खोला है। आवेदन प्रक्रिया की तारीख बार-बार बढ़ाए जाने की मुख्य वजह छात्रों की स्नातक पाठ्यक्रमों में कम रुचि लेना है। स्मार्ट सिटी के 10 महाविद्यालयों में मौजूद करीब 10 हजार सीटों के लिए मात्र 15 हजार आवेदन आए हैं, जबकि पिछले वर्ष 27 हजार से अधिक आवेदन आए थे। उच्चतर शिक्षा विभाग अधिक से अधिक विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया में शामिल करना चाहता है, इसलिए आवेदन प्रक्रिया की अवधि बार-बार बढ़ाई गई है। इसके अलावा इस बार सीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.