फरीदाबाद, सितम्बर 11 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। महाविद्यालयों में अब दाखिले की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में चल रही है। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए तीन दिन शेष रह गए हैं। वहीं उच्चतर शिक्षा शिक्षा विभाग ने द्वितीय और अंतिम वर्ष के छात्रों को दाखिले का एक और मौका दिया है। स्नातक एवं परास्नातक के द्वितीय व अंतिम वर्ष दाखिले के लिए 15 सितंबर तक के लिए पोर्टल खोल दिया है। बता दें कि स्नातक के कोर्स की पांच फीसदी रिक्त हैं। स्मार्ट सिटी में महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया मई में शुरू हुई थी। दाखिला प्रक्रिया को करीब चार महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन स्नातक प्रथम वर्ष की निर्धारित करीब 10 हजार सीट पर दाखिले नहीं हो पाए हैं। अब छात्रों के पास केवल तीन दिन का समय शेष रह गया है। 15 सितंबर को दाखिला स्थायी रूप से बंद कर दिया जा...