गाजीपुर, अप्रैल 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। महाविद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अब परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से पत्र जारी होते ही पीजी कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद सहित अन्य के प्राचार्य शिक्षक और कर्मचारी संपर्क स्थापित करने में लगे हैं। वहीं अभियान चलाने के लिए भी तैयारी शुरू हो गयी है। राजकीय व अनुदानित महाविद्यालयों में छात्र संख्या वृद्धि एवं सुधार की कवायद को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से कड़ा रुख अख्तियार किया गया है। एक तरफ जहां शिक्षकों का क्लस्टर बनाने की तैयारी हो रही है, तो वहीं छात्र संख्या वृद्धि बढ़ाने को लेकर 15 किलोमीटर के अंदर स्थित इंटर कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों को जाकर संपर्क स्थापित करना होगा।वीर यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.