लखनऊ, जनवरी 7 -- राजकीय एवं सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में कल्चरल क्लब स्थापना के लिए आवेदन प्रक्रिश शुरू हो गई है। संस्कृति विभाग की योजना के तहत महाविद्यालयों में कल्चरण क्लब की स्थापना की जाती है। जिसके अन्तर्गत महाविद्यालय में विविध आयोजन होते हैं। कल्चरण क्लब स्थापना की जिम्मेदारी भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के पास है। विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रारूप जारी कर दिया है। इच्छुक महाविद्यालय 25 जनवरी तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कल्चरल क्लब स्थापना के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक महाविद्यालय को कल्चरल क्लब की स्थापना के लिए शैक्षणिक सत्र में 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.