जमशेदपुर, मार्च 25 -- झारखंड के अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई अब पूरी तरह बंद हो चुकी है। इंटर की परीक्षा शुरू होने से पहले तक द्वितीय वर्ष की कक्षाएं चल रही थीं, लेकिन अब उन्हें रोक दिया गया है। कॉलेजों को इंटर शिक्षकों के संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिला है, इसलिए उनसे काम लेना बंद कर दिया गया। इससे राज्य भर में दो हजार से अधिक शिक्षक और कर्मचारी अचानक बेरोजगार हो गए हैं। पढ़ाई बंद होने के बाद अब इन कॉलेजों के खातों में जमा करोड़ों रुपये के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. राकेश कुमार पाण्डेय ने बयान जारी कर सरकार का ध्यान इस ओर खींचा है। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया बंद होने और 12वीं की परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉलेजों में इंटर के छात्र नहीं...