आजमगढ़, जून 21 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। योग सप्ताह के छठवें दिन शनिवार को निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। उधर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम आधारित योग जागरूकता रैली को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव, नोडल आयुष डॉ. श्याम सुंदर नीरज द्वारा कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में योग अपनाएं-स्वस्थ रहें, सशक्त रहे, समृद्ध उत्तर प्रदेश -आजमगढ़ बनाएं। योग से निरोगी काया, योग से खुशहाल माया। हर घर योग, हर दिन योग। योग है अपनाना, स्वास्थ्य है पाना। योग को जन आंदोलन बनाएं ...