महावत के छुट्टी जाने से बेकाबू हुए हाथी ने मचाया उत्पात, काबू करने में वनकर्मियों के छूटा पसीना
बिजनौर, अगस्त 9 -- Bijnor News: यूपी के बिजनौर में एक महावत छुट्टी पर चला गया। इससे विचलित हुए पालतू हाथी ने जमकर उत्पात मचा दिया। हाथी को काबू करने में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का पसीना छूट गया। इस दौरान सहमा वनकर्मी हाथी के ऊपर बैठा रहा वहीं लोगों की सांस अटकी रही। वन विभाग के कर्मियों ने घंटो मशक्कत के बाद किसी तरह हाथी को ट्रेन्कुलाइज कर काबू किया और हाथीशाला पहुंचाया। बताया जा रहा है कि महावत के छुट्टी जाने के बाद दूसरा महावत हाथी को ले जाने लगा जिससे हाथी विचलित हो गया था। जानकारी के अनुसार रविवार को वनकर्मी चारा-पत्ती के लिए पालतू हाथी गजराज को लेकर कालागढ़ स्थित हाथीशाला से बाहर निकला था। बामुश्किल दो सौ कदम चलने के बाद हनुमान मन्दिर के समीप पंहुचते ही हाथी अचानक विचलित हो गया। मामले की जानकारी के बाद दर्जनों वनकर्मियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.