जमशेदपुर, जून 29 -- जिला सांख्यिकी कार्यालय में आज महान सांख्यिकी विद प्रशांत चंद्र महालनोविस की जयंती मनाई गई। सांख्यिकी कर्मियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका जन्म 298 जून 1893 को पश्चिम बंगाल में हुआ था। वे आजादी के बाद बने पहले योजना आयोग के सदस्य थे। उन्होंने सांख्यिकी के क्षेत्र में जो खोज की उसे महालनोविस डिस्टेंस के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि सांख्यिकी के क्षेत्र में उन्होंने जो नवाकरण किया, उससे सरकार को योजना बनाने में काफी मदद मिली। इसकी वजह से सांख्यिकी जगत में आज भी उनका नाम श्रद्धा से लिया जाता है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर याद किए गए प्रो. पीसी महालनोबिस यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर याद किए गए प्रो. पीसी महालनोबिस यह भी पढ़ें- नीति निर्माण को 7...