मथुरा, दिसम्बर 30 -- मांट में गुरुवार को पौष माह के आखिरी मेले के साथ नए वर्ष की शुरुआत होगी। वर्ष का पहला दिन होने के कारण महालक्ष्मी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है, जिसे नियंत्रित करना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती रहेगा। जहांगीरपुर के बेलवन में प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर की मान्यता है कि यहां श्रीकृष्ण के महारास में प्रवेश पाने के लिए महालक्ष्मी आज भी तपस्यारत हैं। मान्यता है द्वापर में जब बालकृष्ण ने महालक्ष्मी से भोजन मांगा तो उन्होंने उन्हें खिचड़ी का प्रसाद खिलाया था, इसी कारण यहां खिचड़ी का विशेष महत्व है। पौष के प्रत्येक गुरुवार यहां मेला लगता है। इसमें दूर-दराज के हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। गुरुवार को पौष का अंतिम मेला होगा। श्री महालक्ष्मी ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश, सचिव श्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.