नई दिल्ली, जुलाई 28 -- कोल्हापुर से मुंबई जा रही महालक्ष्मी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में कर्जत के पास मंगलवार सुबह धुआं निकलने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना मुंबई से करीब 90 किलोमीटर दूर कर्जत के मंकी हिल खंड में हुई, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ। धुआं संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण उठा था। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत प्रभावित डिब्बे की जांच की जिसके बाद ट्रेन आगे की यात्रा के लिए रवाना हुई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...