नैनीताल, नवम्बर 9 -- भवाली। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर महार्षि विद्या मंदिर भवाली में सप्ताहभर विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को रोजाना उत्तराखंड के इतिहास, वीर योद्धाओं और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित वीडियो दिखाए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रों ने पारंपरिक झोड़ा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत शतरंज और कैरम प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य साधना जोशी ने विद्यार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित और सम्मानित करने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.