दुमका, मई 20 -- जामा, प्रतिनिधि। दुमका-देवघर मुख्य मार्ग स्थित जामा प्रखंड अंतर्गत एनएच-114 मुख्य सड़क स्थित महारो में सड़क किनारे जलजमाव एवं गंदगी की समस्या से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर जमा गंदे पानी और कीचड़ के कारण दुर्घटना का भय सताता रहता है। सड़क पर लगातार पानी बहने से फिसलन बढ़ गई है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे उचित नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों और आसपास का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। इससे आमजन के साथ-साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में कठिनाई हो रही है। इस समस्या को लेकर आशिष चटर्जी, तारीख दा, अतुल दा, राजू झा, कार्तिक चालक, चंदन मंडल, पिंटू मुखर्जी, किशन मंडल, शंकर यादव एवं राजू चालक समेत कई स्थानीय ...