लोहरदगा, दिसम्बर 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।कांग्रेस पार्टी द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली में भाग लेने के लिए शुक्रवार को जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अगुवाई में लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एक सौ से अधिक महिला एवं पुरुष कार्यकर्त्ता रांची रेलवे स्टेशन से गरीब रथ ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दल में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष तथा अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर दिल्ली में हम महारैली में भाग लेने जा रहे हैं। हम सब कांग्रेस के सिपाही हैं और पार्टी को मजबूत करने, राहुल गांधी के हाथों को सशक्त करने तथा संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ दिल्ली जा रहे हैं। जब से भाजपा सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.