महारैली में बिजनौर के शिक्षक और कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग
बिजनौर, सितम्बर 26 -- टीईटी अनिवार्यता एनपीएस एवं निजीकरण के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में लखनऊ में 25 सितम्बर को महारैली आयोजित हुई। महारैली में बिजनौर से चन्द्रहास सिंह मौजूद रहे। चन्द्रहास सिंह ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद महारैली में बिजनौर से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक व कर्मचारी डटे रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रहास सिंह सतेन्द्र राय एवं डा० आशाराम ने कहा कि एनपीएस निजीकरण देश की अर्थव्यवस्था के लिए घातक है तथा पूंजीपतियों को लाभ देने की व्यवस्था है जिसका अटेवा मुखर रूप से विरोध करता है। महारैली में जनपद से सैकड़ों शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.