बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित 'वोट चोर गद्दी छोड़' महारैली में जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेसी जिलाध्यक्ष जिया उर रहमान के नेतृत्व में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले की सातों विधानसभाओं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि जिले से 35 हजार लोगों के वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर भी जिला कांग्रेस ने महारैली में जमा किए। कहा कि यह महारैली जनता की आवाज है और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष की शुरुआत है। उन्होंने महारैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि बुलंदशहर की मजबूत भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि कांग्रेसजन संविधान और मताधिकार की रक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.