बोकारो, अक्टूबर 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। संविधान, यूजीसी और आरक्षण के समर्थन में हुई हुंकार महारैली की सफलता के बाद साजफ 'संयुक्त फोरम' ने अब संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। बियाडा कॉलोनी स्थित जयपाल नगर में हुई समीक्षा बैठक में महारैली की सफलता से लेकर आय-व्यय के लेखा-जोखा और आगे की रणनीति पर चर्चा की गयी। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी को सबसे अहम आधार बताया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रमाकांत राम ने की। संचालन ललन आनंदकर ने किया। बीते 20 सितंबर को आयोजित हुंकार महारैली की विस्तृत समीक्षा के साथ आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। महारैली को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया गया। केंद्रीय अध्यक्ष...