पाकुड़, फरवरी 17 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के पांचवें दिन सोमवार सुबह में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर देवी-देवताओं की प्रतिमा की पूजा आराधना किया। अहले सुबह से ही काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवतियों की लंबी कतारें यज्ञ मंडप के पास लगी रही। यज्ञाचार्य दुलाल पांडेय, नवादा के वाल्मीकि झा, बेगूसराय के राम रतन मिश्रा, कटिहार के उत्तम पाठक एवं चक्रधर ओझा, सिवान के कुंदन मिश्रा एवं विश्वजीत तिवारी, बनारस के विजयकांत मिश्रा, राकेश झा, सुनील पांडेय, बलिया के शिव प्रकाश ओझा के द्वारा सुबह-शाम पाठ एवं हवन पूजन जारी है। यज्ञाचार्य दुलाल पांडेय ने बताया कि यज्ञ के धर्म से वातावरण शुद्ध होता है। अर्थात वायु प्रदूषण की शुद्धि होती है। यज्ञ ...