पाकुड़, फरवरी 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महारुद्र यज्ञ कुंड में प्रज्वलित अग्नि व उसमें पड़ने वाले आहूति से देवत्व शक्तियां प्रसन्न होते हैं। और सुख, शांति विरोधी शक्तियों का नाश होता है। साथ ही यज्ञ कार्य में शामिल होने वाले तथा यज्ञ कुंड स्थल की परिक्रमा करने वालों को सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उक्त बातें प्रखंड मुख्यालय के हाटपाड़ा स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वरनाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय महारुद्र यज्ञ सातवें दिन यज्ञ में शामिल बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था प्रदेश प्रभारी सह यज्ञाचार्य पंडित दुलाल पांडेय ने कही। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था प्रदेश प्रभारी पश्चिम बंगाल के पंडित दुलाल पांडेय, नवादा के बाल्मीकि झा, बेगूसराय के रामरतन मिश्र, कटिहार के...