बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- चंडी के धरमपुर गांव में हो रहा कार्यक्रम फोटो : चंडी यात्रा-चंडी के धरमपुर गांव में सोमवार को शोभायात्रा में शामिल लोग। चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के धरमपुर गांव के हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान छह दिवसीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया गया है। सोमवार को कलश शोभायात्रा के बाद यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यात्रा में 501 महिलाओं व कन्याओं से भाग लिया। यज्ञ स्थल से निकली यात्रा बाबा की कुटिया पर पहुंची। यहां वाराणसी के आचार्य डॉ. घनश्याम त्रिपाठी ने कलश में जल भरवाया। यहां से गाजे-बाजे के साथ यात्रा धरमपुर, माधोपुर बाजार होते हुए माधोपुरगढ़ शीतला मंदिर पहुंची। यहां से वापस यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश की स्थापना की गयी। यज्ञ में आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। नवयुवक सेवा दल के अशोक केवट ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.