बांका, मई 12 -- बांका, एक संवाददाता। मंगलवार को बांका जिले के ओढ़नी डैम परिसर में आयोजित भव्य महारुद्र यज्ञ एवं श्री श्री सिंघेश्वर महाकालेश्वर धाम अति महारुद्र यज्ञ में पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की तथा देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। यज्ञ स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा पूर्व मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम हवन कुंड को नमन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- महारुद्र यज्ञ में विधायक पहुंचकर लिए आशीर्वादधार्मिक आयोजन का महत्व श्री मंडल ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है और ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसत...