बोकारो, मई 1 -- बेरमो। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन ढोरी प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव महारुद्र कुमार सिंह को सीसीएल प्रक्षेत्र का सचिव जेसीसी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। ऐसे में मजदूरों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की और महारुद्र कुमार सिंह को बधाई दी। बधाई देने वालों में अविनाश कुमार सिंह, चंदन चौहान, रमेश स्वर्णकार, राहुल कुमार आदि शामिल थे। वहीं महारुद्र कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन हमेशा मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। वहीं अपनी इस उपलब्धि का श्रेय महासचिव, जेबीसीसीआई सदस्यों एवं सभी मजदूर साथियों की मेहनत और समर्थन को दिया। यह भी पढ़ें- सीसीएल ढोरी एवं बीएंडके प्रक्षेत्र में विदाई सह सम्मान समारोह यह भी पढ़ें- इंटक पर प्रतिबंध निरस्त होने पर बेरमो विधायक का स्वागत
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.