कौशाम्बी, मई 24 -- नगर पंचायत अजुहा स्थित पंचम लाल मौर्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान शनिवार को कथा व्यास कृपा शंकर जी महाराज ने महारास लीला एवं भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के साथ निकाली गई सुंदर-सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरा कथा पंडाल भक्ति और उल्लास के माहौल से गूंज उठा। कथा के दौरान कृपा शंकर महाराज ने कहा कि महारास लीला आत्मा और परमात्मा के दिव्य मिलन का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण की रास लीला प्रेम, भक्ति और समर्पण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से भगवान का स्मरण करता है, उस पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। यह भी पढ़ें- कथा में कृष्ण-बलराम का मथुरा आगमन, कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग का हुआ वर्णन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी व...