महाराष्ट्र CM फडणवीस से मिले केतन अग्रवाल के पिता विशाल, क्या रखी मांग
नई दिल्ली, जून 26 -- केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और बेटे के लिए न्याय की मांग की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को केतन अग्रवाल के परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। केतन अग्रवाल को कथित तौर पर उनकी मंगेतर और उसके प्रेमी ने लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या कर दी थी। फडणवीस ने अग्रवाल परिवार की इस मांग को भी स्वीकार कर लिया है कि मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में कराई जाए। केतन की मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) पर आरोप है कि उन्होंने 18 जून को पुणे ज़िले के मावल तालुका में स्थित लोहागढ़ किले की एक चट्टान से केतन को खाई में धक्का दे दिया था। यह भी पढ़ें- मंगेतर केतन को मारने वाली सिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.