हरदोई, अप्रैल 23 -- सांडी। करीब तीन माह बाद महाराष्ट्र से घर लौट रहा एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। मितमितपुर गांव निवासी रामलड़ैते ने बताया कि उनका बड़ा बेटा श्रीकांत छोटे बेटे रवी के साथ करीब तीन माह पहले मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गया था। श्रीकांत नासिक के पूना रोड स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम कर रहा था। लगभग पखवाड़े भर पहले छोटा बेटा रवी घर लौट आया था, जबकि बुधवार को श्रीकांत भी घर लौटते समय चौधरियापुर तिराहे पर पिता से मिला। बताया जाता है कि श्रीकांत ने पिता को कपड़ों से भरा बैग देकर थोड़ी देर में घर आने की बात कही। फिर वहां से चला गया, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.