नई दिल्ली, जून 17 -- Shiv Sena Uddhav Thackeray led faction splits: महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। 2022 में एकनाथ शिंदे के हाथों पार्टी और 'तीर कमान' वाला सिंबल गंवाने वाले उद्धव ठाकरे अब अपने बाकी बचे 9 सांसदों में से 6 गंवाने की कगार पर खड़े हुए हैं। 'ऑपरेशन टाइगर' के नाम से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बने इस पूरे घटनाक्रम ने उद्धव ठाकरे गुट की नींद हराम की हुई है। बुधवार यानी आज संजय राउत भी बागी सांसदों के ऊपर भड़कते हुए नजर आए। उन्होंने शालीनता की सीमा लांघते हुए कैमरे के सामने ही इन सांसदों को गद्दार कहकर गालियां देना शुरू कर दिया। हालांकि, राउत ने साफ किया कि अभी तक किसी भी सांसद ने उनसे संपर्क नहीं किया है। लेकिन इसके बाद भी शिवसेना उद्धव गुट के नेता जिस अंदाज में भड़कते हुए नजर आए उससे साफ है कि चीजें सह...