फतेहपुर, मई 21 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी मजदूर युवक की महाराष्ट्र में करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गढ़ी गांव निवासी लल्लन अपने पुत्र अबू तालिब व छोटे पुत्र आसिफ के साथ महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रहकर सिलाई का काम करते थे। मंगलवार सुबह अबू तालिब नहाने के दौरान मोटर से करंट लग गया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...