चतरा, अप्रैल 30 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। लगभग तीन माह के बाद पुलिस ने टंडवा से भागे एक नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र के पुणे से बरामद कर लिया है। जबकि 21 वर्षीय आरोपी आयुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह मामला टंडवा थाना कांड संख्या 18/26 का है। इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आयुष चतरा के दिभा महल्ला का रहने वाला है। बताया गया कि उपरोक्त मामले में 21 जनवरी 26 को नाबालिग लड़की को अपहरण करने का मामला दर्ज हुआ था। इस कांड डीआइजी के निर्देश पर एसपी ने एक टीम महाराष्ट्र के पुणे रवाना हुआ। सहायक अवर निरीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम दोनों को पकड़कर टंडवा लायी। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.