औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- अनहोनी की आशंका से परिवार परेशान, पत्नी का रो रोकर बुरा हाल फोटो- 8 अप्रैल एयूआर 30 कैप्शन- चनहट गांव में सदमे में परिवार हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के चनहट गांव के जय गोविंद पाल पिछले 20 मार्च से लापता हैं और तब से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उनके परिजन काफी परेशान हैं। उनकी गुमशुदगी ने पूरे परिवार को गहरे सदमे और चिंता में डाल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जय गोविंद पाल महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में रहकर 30 वर्षों से राजमिस्त्री का काम करते थे। 20 मार्च को घर लौटने के लिए उन्होंने कल्याण रेलवे स्टेशन से अनुग्रह नारायण रोड के लिए ट्रेन पकड़ी थी लेकिन अभी तक वे अपने घर नहीं पहुंच सके। उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया। उनका मोबाइल फोन बंद बता रहा है और कोई खबर नहीं मिल रही है। अब परिजनों की चिंता बढ़ती जा ...