महाराष्ट्र सरकार में अपर मुख्य सचिव बने नानौता के पराग
सहारनपुर, जून 10 -- नानौता, संवाददाता। नगर के मूल निवासी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पराग जैन को महाराष्ट्र सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी से पदोन्नत कर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (एसीएस) बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी पदोन्नति को नानौता के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आईएएस पराग जैन के पिता सुभाषचंद्र जैन और भाई पंकज जैन ने बताया कि लंबे प्रशासनिक अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली के आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोगों का कहना है कि पराग जैन ने अपनी कार्यकुशलता और ईमानदार छवि से प्रदेश ही नहीं, बल्कि अपने गृह क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है। जैन समाज अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, जिनेंद्र प्रसाद जैन काकू, विशाल चंद जैन, अजय कुमार जैन, सुशील जैन, पूर्व सभासद अतिशय जैन उर्फ रोबिन, हिमांशु जैन, अंकुर जैन, तरुण जैन और मनीष ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.