महाराष्ट्र सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए : राहुल
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि पूरे तंत्र से उनका भरोसा टूट चुका है। प्रदेश सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा नहीं करती है, तो छात्रों की गूंज तेज होगी। राहुल गांधी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, हर छात्र भाजपा शासन से परेशान है। महाराष्ट्र में हजारों छात्र शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसकी वजह सिर्फ कोई एक परीक्षा या भर्ती नहीं है, बल्कि छात्रों का पूरे तंत्र से भरोसा टूटना है। उन्होंने कहा कि केंद्र हो या राज्य, भाजपा सरकार में छात्र परेशान हैं। प्रश्नपत्र लीक, रुकी हुई भर्तियां, श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.