महाराष्ट्र सरकार के आदेश का आईएमए ने किया विरोध
अलीगढ़, अगस्त 7 -- अलीगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) अलीगढ़ शाखा ने महाराष्ट्र सरकार के उस आदेश का विरोध किया है, जिसके माध्यम से सीसीएमपी प्रमाणित बीएचएमएस चिकित्सकों को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण की अनुमति दी गई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत कुमार वार्ष्णेय व सचिव डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल रजिस्ट्रेशन केवल प्रमाणपत्र का नहीं, बल्कि विधिवत चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण व दक्षता का विषय है। आधुनिक चिकित्सा का अभ्यास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त एमबीबीएस व संबंधित उच्च चिकित्सा शिक्षा प्राप्त और विधिवत पंजीकृत चिकित्सकों द्वारा ही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे आधुनिक चिकित्सा शिक्षा के स्थापित मानकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यह भी पढ़ें- MBBS Vs BHMS : क्या 1 साल के कोर्स से होम्योपैथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.