मुंबई, अक्टूबर 21 -- महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के तीन पूर्व विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों से पवार खेमे में बेचैनी बढ़ गयी है। पार्टी ने सोलापुर जिले में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए पार्टी नेता और राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे को मंगलवार को जिले के प्रमुख नेताओं से चर्चा करने और उन्हें पार्टी में बने रहने के लिए मनाने के लिए भेजा है। हाल ही में राकांपा नेता और पूर्व विधायक राजन पाटिल, पूर्व विधायक यशवंत माने और माढा विधायक बबनराव शिंदे के पुत्र रणजीतसिंह शिंदे ने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की एक तस्वीर वायरल होने के बाद अफवाहें फैल गई हैं कि तीनों भाजपा में शामिल होने वाले हैं। शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.