महाराष्ट्र में 43 खाद्य व्यापार लाइसेंस निलंबित
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने एक विशेष अभियान में राज्य भर के 73 प्रतिष्ठानों की जांच की। इसके बाद 43 खाद्य व्यापार लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। एफडीए ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसने 6-7 नवंबर को राज्य के सात डिवीजनों- ग्रेटर मुंबई, कोंकण, नासिक, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और अमरावती में ये जांच कीं। इस कार्रवाई के दायरे में मिठाई, खोया, पनीर, फरसान (नमकीन स्नैक्स), दीवाली के स्नैक्स, सूखे मेवे और खाद्य तेल बेचने वाले प्रतिष्ठान, होटल, क्लब, कैंटीन, किराने की दुकानें, ई-कॉमर्स कंपनियां और कैटरर्स शामिल थे।अभियान के दौरान एफडीए ने 29 प्रतिष्ठानों से 63.09 लाख रुपये मूल्य की 17,824 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की। यह भी पढ़ें- जेप्टो और ब्लिंकइट से लेकर 'बिरयानी बाय किलो' तक, तुकाराम के FDA ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.