प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महाराष्ट्र में 22 लाख रुपये की डकैती में वांछित आरोपी को संग्रामगढ़ पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जनपद के अलीबाग क्षेत्र में जनवरी 2026 में 22 लाख रुपये की डकैती हुई थी, जिसमें इलाके का सलमान खान वांछित था। उसकी तलाश में महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त प्रभारी हनुमंत शिंदे अपनी टीम के साथ संग्रामगढ़ थाना पहुंचे। संग्रामगढ़ पुलिस के साथ आरोपी सलमान खान निवासी धनगढ़ को धनगढ़ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी सलमान खान को महाराष्ट्र पुलिस विधिक कार्रवाई के बाद अपने साथ अलीबाग रायगढ़ महाराष्ट्र लेकर गई। मामले को लेकर इलाके में चर्चा रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.