महाराष्ट्र में 18 करोड़ रुपये का खाद्य तेल जब्त, 80 लाइसेंस निलंबित
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मिलावट और घटिया उत्पादों की बिक्री के खिलाफ सात महीने तक चले अभियान के दौरान करीब 18.95 करोड़ रुपये मूल्य का 28,753 क्विंटल खाद्य तेल जब्त किया और 80 खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निलंबित कर दिए। एफडीए के अनुसार, उसने एक अप्रैल से 29 अक्तूबर के बीच पूरे राज्य में 1,089 निरीक्षण किए। इन निरीक्षणों में खाद्य तेल निर्माता, रीपैकर, रीलेबलर, थोक विक्रेता और खुदरा विक्रेता शामिल थे। विभाग ने प्रयोगशाला जांच के लिए 1,660 नमूने भी एकत्र किए। एकत्र किए गए नमूनों में से अब तक 485 की रिपोर्ट मिल चुकी है। इनमें से 462 नमूने तय मानकों के अनुरूप पाए गए। हालांकि, 40 नमूने घटिया, 18 असुरक्षित और पांच गलत लेबल वाले पाए गए। बाकी 1,171 नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।अधिकारियों ने कहा कि लाइसें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.