नई दिल्ली, जून 18 -- महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के भीतर जारी उठापटक नया मोड़ लेती दिख रही है। एकनाथ शिंदे गुट के 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर अब उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना यूबीटी) ने बड़ा दावा किया है। यूबीटी का कहना है कि अलग गुट के रूप में मान्यता पाने के लिए लोकसभा स्पीकर को जो लेटर भेजा गया है, उस पर बागी बताए जा रहे 6 में से 2 सांसदों ने हस्ताक्षर ही नहीं किए हैं। वहीं, शिंदे गुट के सूत्रों का दावा है कि उनका 'ऑपरेशन टाइगर' पूरा हो चुका है और सिर्फ औपचारिक ऐलान किया जाना बाकी है।लेटर पर इन 2 सांसदों के साइन नहीं, दोनों ने क्या कहा? शिवसेना यूबीटी का दावा है कि धाराशिव से सांसद ओमराजे निंबालकर और मुंबई नॉर्थ ईस्ट से सांसद संजय पाटिल ने लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इन दोनों ही नेताओं का कहना है कि वे बुधवार ...