बस्ती, मार्च 22 -- कप्तानगंज (बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद कप्तानगंज पुलिस ने एप के जरिए लोगों को लिंक भेज कर लोन‌ देने की लालच देकर साइबर फ्राड करने के आरोपी पीओएस एजेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दूसरे के नाम पर कूटरचित तरीके से सिम जारी करा लेता था। उन्हीं नंबरों की मदद से महानगरों में साइबर फ्राड की घटना करता था।महाराष्ट्र में 16 मार्च को प्रदीप कुमार पांडेय ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई कि जालसाज ने मोबाइल नम्बर से लिंक भेज कर 4200 रुपये लोन देने को कहा। बाद में वह 24600 रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाने लगा। ऐसा न करने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। महाराष्ट्र साइबर सेल की जांच में मोबाइल नंबर बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित दयलापुर निवासी व्यक्ति के नाम पर जारी था। कप्तानगंज थानाध्यक्ष आ...