बरेली, अगस्त 24 -- बरेली। भोजीपुरा पुलिस ने तमंचा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। वह करीब 13 साल से महाराष्ट्र में एक हत्या के मामले में भी वांछित चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के संबंध में महाराष्ट्र पुलिस को भी सूचना भिजवाई जा रही है। भोजीपुरा थाने के इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि एसआई जितेंद्र कुमार ने शनिवार चेकिंग के दौरान अलकनंदा कॉलोनी से लगभग 100 मीटर दूरी पर रंपुरा माफी निवासी शहामत उर्फ डउआ को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद होने के बाद आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। रविवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। शहामत के खिलाफ भोजीपुरा, बारादरी व सीबीगंज थाने में चोरी, लूट और हत्या समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: चोरी की पिकअप और तमंचे क...