चतरा, जून 8 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के बशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के दंतार गांव से एक बार फिर पलायन की दर्दनाक कहानी सामने आई है। जहां एक युवक की महाराष्ट्र के सोलापुर में मजदूरी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मृतक दंतार गांव के भुनेश्वर पासवान के 40 वर्षीय पुत्र संतोष पासवान है। मृतक का शव रविवार देर शाम पैतृक गांव दंतार पहुंचा। पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों के चीख-चीत्कार से सबकी आँखें नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि पंद्रह दिन पूर्व ही संतोष रोजी-रोटी की तलाश में महाराष्ट्र के सोलापुर में मजदूरी करने गया था। शुक्रवार को वह सोलापुर की एक धागा मिल फैक्ट्री में काम कर रहा था। यह भी पढ़ें- दर्दनाक: पिघले स्टील से एक झटके में उखड़ जाती हैं सांसें इसी दौरान उसके साथ काम कर रहे दूसरे मजदूर को कूलर के बाहरी हिस्से में करेंट का झट...