नई दिल्ली, जुलाई 28 -- महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चाकू की नोक पर दो नाबालिग बहनों के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है। पूरा मामला महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ का है। बताया जा रहा है कि दो नाबालिग बहनों के साथ चाकू की नोक पर कई बार यौन उत्पीड़न किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक 61 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान रमजान बागवान के रूप में हुई है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बागवान, जो पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता था, इस वर्ष मई से 10 वर्षीय...