महाराष्ट्र में युवती पर धारदार हथियार से हमले के दो आरोपी गोरखपुर से गिरफ्तार
गोरखपुर, सितम्बर 3 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को चौरीचौरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी घटना के बाद महाराष्ट्र से फरार होकर गोरखपुर पहुंचे थे। आरोपियों की पहचान ठाणे निवासी कृष्णा राज गुप्ता और अंकेश गुप्ता के रूप में हुई है। एसटीएफ के मुताबिक, दोनों के खिलाफ थाना मानपाड़ा, ठाणे में कुमारी दीक्षिता पर धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में केस दर्ज था। मामले में दोनों वांछित चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ने यूपी एसटीएफ से संपर्क किया था। इसके बाद एसटीएफ फील्ड यूनिट गोरखपुर ने आरोपियों की तलाश में अभिसूचना जुटानी शुरू की। गुरुवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.