फतेहपुर, दिसम्बर 4 -- फतेहपुर। जिले के बहुआ ब्लाक के सुजानपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान हेमलता पटेल अब विकास की नई उड़ान भरने जा रही हैं। पंचायती राज विभाग की विशेष पहल के तहत फतेहपुर सहित विभिन्न जनपदों के चयनित ग्राम प्रधान और 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर महाराष्ट्र रवाना होगी। यह दल सात दिसंबर को लखनऊ से महाराष्ट्र के लिए उड़ान भरेगा। इस यात्रा के दौरान टीम महाराष्ट्र के सफल पंचायत मॉडल, डिजिटल गवर्नेंस, स्वच्छता मिशन, तथा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों का जमीनी अध्ययन करेगी जिससे प्रदेश की पंचायतों में भी इन मॉडलों को लागू किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.