महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सगाई में जा रहे गुजरात के 5 लोगों की दर्दनाक मौत
जलगांव, जून 9 -- महाराष्ट्र के जलगांव जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। अमलनेर तालुका के मंगरुल गांव के पास एक कार,महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस और एक मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़त हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। इसके अलावा बाइक सवार शख्स ने भी अपनी जान गंवा दी। जिन पांच लोगों की मौत हुई, वह सभी गुजरात के रहने वाले थे और अमलनेर एक सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसा सुबह 7 बजे अमलनेर धुल हाईवे पर हुआ। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार धुले से अमलनेर की ओर आ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और कार सामने से आ रही बस और बाइक से टकरा गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी पांच लोगों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई और बाइक सवार ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.