मुंबई, सितम्बर 7 -- महाराष्ट्र में एक बार फिर बड़ी टूट के आसार हैं। दावा किया जा रहा है कि शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे गुट के आधे से ज्यादा विधायक टूट सकते हैं। कहा जा रहा है कि ये सभी उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के संपर्क में हैं। फिलहाल, इसे लेकर एकनाथ शिंदे की शिवसेना आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। अगर ऐसा होता है, तो ठाकरे गुट में महज 6 विधायक ही रहेंगे। एबीपी मराठी के अनुसार, शिंदे गुट के विधायक मुरजी पटेल का दावा है कि महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर होने जा रहा है। उन्होंने दावा किया है कि ठाकरे गुट के 14 विधायक शिंदे के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि सांसदों के बाद विधायक और फिर पार्षद भी शिंदे के गुट में शामिल होने वाले हैं। फिलहाल, ठाकरे गुट में कुल 20 विधायक हैं। यह भी पढ़ें- उद्धव के खेमे में फिर होने वाल...